Advertisements
जमशेदपुर :15 जुलाई को हमारे चैनल मे कचरे का अंबार वाली खबर प्रकाशित की गई थी, जिस पर JNAC ने संज्ञान लेते हुए सोनारी क्षेत्र से युद्ध स्तर पर कचरे का उठाव किया गया.समाचार के माध्यम से यह जानकारी दी गई थी कि सोनारी निर्मल नगर प्रेम सतगुरु टावर के समीप के अलावा सोनारी के अन्य क्षेत्रो में कचरे का उठाव नहीं होने से क्षेत्रवासी काफी परेशान है.
Advertisements
Advertisement

इसके बाद JNAC के क्षेत्रीय अधिकारी जॉय गुड़िया ने इसे गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई आरंभ की और जेसीबी के सहयोग से निर्मल नगर और रूपनगर से कचरे का उठाव किया गया. अधिकारी ने कहा कि कचरा उठाओ का यह कार्य निरंतर जारी रहेगा ताकि क्षेत्र वासियों को किसी प्रकार का परेशानी ना हो. वही क्षेत्रवासी भी कचरा उठाओ हो जाने से राहत का सांस लेते हुए हमारे चैनल के प्रति संतुष्टि जाहिर की है.






