Advertisements
जमशेदपुर : साकची थाना क्षेत्र के आमबागान स्थित सना कॉम्प्लेक्स की एक निजी लाइब्रेरी में युवतियों पर हुए हमले से इलाके में हड़कंप मच गया. लाइब्रेरी में पढ़ाई कर रही एक युवती पर एक युवक ने स्टील की पानी की बोतल से सिर पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई.
Advertisement

हमले के बाद आरोपी ने बाहर मौजूद एक अन्य युवती के साथ भी मारपीट की. मौके पर मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलने पर साकची थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया. घायल युवती को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उसके सिर में टांके लगाए गए हैं. पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और पूरे मामले की जांच में जुटी है.
Advertisement




