
सरायकेला : सरायकेला खरसावां जिले की टाटा कांड्रा मुख्य मार्ग पर आए दिन सड़क दुर्घटनाएं हो रही है। सड़क दुर्घटनाएं कम होने की नाम ही नहीं ले रही है। गम्हारिया थाना क्षेत्र अंतर्गत टाटा कांड्रा मुख्य सड़क पर सुबह सुबह लगभग 7 : 30 बजे आदित्यपुर की ओर से कांड्रा की ओर जा रहे बाइक संख्या JH05CY9688 पर सवार दो लोग हाईड्रा संख्या NL02K2174 की चपेट में आ गए। जानकारी के अनुसार बाइक सवार कम गति से जा रहे थे। इसी बीच उनके बगल से रैश राइडिंग करते हुए दो अन्य बाइक सवार गुजरे और लहराते हुए पार हुए। जिससे घायल हुए बाइक सवार अपनी नियंत्रण खो दिए और सड़क पर गिर गए। पीछे से आ रही हाईड्रा की चपेट में आ गए। मौजूद स्थानीय लोगों ने दौड़कर हाईड्रा में फंसे घायल दोनों बाइक सवारों को किसी तरह से बाहर निकाला। जिससे उनकी जान बची। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल भिजवाया गया। लेकिन घायलों की बाइक हाईड्रा के नीचे फंसी रही। घायलों की पहचान कैबीर सिंह एवं बिजेंद्र कुमार सिंह जो उरमाल चौका के पास माधुरी फ्यूल्स पेट्रोल पंप के कर्मी बताए जा रहे हैं । वे बर्मामिंस के रहने वाले है एवम रोजाना की तरह अपनी ड्यूटी करने जा रहे थे। आए दिन जिले में कहीं ना कहीं किसी क्षेत्र में घटनाएं घट रही है। घर वाले परिवार के घर से निकलने के बाद लौटने तक अनहोनी की घटनाओं से डरे रहते हैं।




