
जमशेदपुर : स्किल डेवलपमेंट को लेकर अब निजी संस्था भी आगे आने लगी है। इसी कड़ी में पहली बार झार रोजगार का शुभारंभ साकची ताज बिल्डिंग में किया गया। जिसका उद्घटान पूर्वी विधासभा के विधायक सरयु राय ने फीता काटकर की ।इस दौरान संस्था के निदेशक के अलावे काफी संख्या में शहर के गणमान्य लोग उपस्तिथ रहे। इस मौके पर विधायक ने कहा कि वैसे तो योजना के तहत सरकार स्किल डेवलपमेंट के तहत युवाओ को रोजगार उपलब्ध करा रही है । लेकिन उसमें भी क्षेत्रीय संस्था की आवश्यकता पड़ती है । ऐसे में युवाओ में झार रोजगार एक अहम भूमिका निभाएगी। जो प्लेसमेंट के मामले में एक बेहतर फ्लैटफॉर्म है। वही निदेशक अविजित पॉल ने बताया कि युवाओ को स्किल के अनुसार अलग अलग सेक्टर में रोजगार उपलब्ध कराई जाएगी। वही जिन के पास हुनर नही है उन्हें भी ट्रेनिंग देकर रोजगार देगी संस्था । रिक्वायरमेंट एजेंसी के रूप में कार्य करेगी।ताकि ज्यादा से ज्यादा युवाओ को रोजगार उपलब्ध करा सके।




