रोहतास : तिलौथू थाना क्षेत्र में शनिवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में 24 वर्षीय युवक सनोज कुमार उर्फ बहादुर की मौत हो गई। मृतक शंकरपुर, बडीहा निवासी था और अपने ससुराल मिर्जापुर से घर लौट रहा था। घटना तिलौथू थाना क्षेत्र के हुरुका-तूम्बा मुख्य पथ पर सेवहीँ मिर्जापुर गाँव के बीच मे क़रीब दोपहर में जब मृतक की बाइक की आमने-सामने की टक्कर एक ट्रैक्टर से हो गई। इस हादसे में सनोज कुमार की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग बड़ी संख्या में मौके पर जुट गए। सूचना पाकर पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और हालात को नियंत्रित किया। मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी आंकिता जैन , अमझोर थाना अध्यक्ष श्याम कुमार , अपर थाना अध्यक्ष पूनम कुमारी, तिलौथू अपर अध्यक्ष रवि कुमार प्रियदर्शी पहुंच कर घन्टो मस्कत के बाद लोगों को समझा बुझा कर सड़क से जाम हटवाया। और पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सासाराम सदर अस्पताल भेज दिया गया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर को जब्त कर लिया है, लेकिन चालक फरार हो गया है। मृतक का मिर्जापुर निवासी नरेश यादव के दामाद होने की पुष्टि हुई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और चालक की तलाश जारी है।




