सरायकेला: सरायकेला खरसावां जिले के आदित्यपुर आरपीएफ इंस्पेक्टर ए के सिंह की कार्रवाई से स्क्रैप माफियाओं में खलबली मचा हुआ है। आए दिन स्क्रैप टालों पर आर पी एफ टीम द्वारा छापामारी की जा रही है । कहा जा रहा है कि आरपीएस इंस्पेक्टर ए के सिंह की सूचना तंत्र काफी मजबूत है। क्योंकि घटना के अंजाम देने से पूर्व ही माफिया रंगे हाथों पकड़े जा रहे हैं। विगत दिनों में कई स्क्रैप टालों के संचालकों को जेल भेजा गया है। कांड्रा स्क्रैप टाल अखिलेश पोदार टाल, सहित गम्हरिया उषा मोड, केरला पब्लिक स्कूल के पीछे आदित्यपुर आशियाना सहित आदित्यपुर क्षेत्र के कई संचालकों के ऊपर कारवाई करते हुए जेल भेजा गया है।

वही आर आई टी थाना क्षेत्र में मिले सूचना को सत्यापन कर नाटकीय ढंग से निगरानी करते हुए स्क्रैप माफियाओं को सामान के साथ आरपीएफ इंस्पेक्टर ए के सिंह ने गिरफ्तार कर ,भंडाफोड़ करते हुए तीन आरोपियों को चोरी करते रंगे हाथ गिरफ्तार कर, 407 ट्रक जेएच 22एफ/7918 पर सवार वरुण सिंह, बागबेड़ा गाढ़ावासा और उसके दो साथी जुगसलाई के गरीब नवाज कॉलोनी निवासी मो आरजू और कोलाबीरा (सरायकेला) निवासी पत्रा लाल को गिरफ्तार कर तीनों को पकड़ कर जेल भेज दिया है। पोस्ट प्रभारी अजीत कुमार सिंह ने बातचीत के क्रम में बताया कि माफियाओं द्वारा फिर सक्रिय होने की सूचनाओं मिल रही है , हमारी भी निगाहे बनी हुई है।




