जमशेदपुर : एमजीएम अस्पताल मे ठंड से ठिठुरते मरीजों को रोटी बैंक चैरिटेबल ट्रस्ट के द्वारा कम्बल प्रदान किया गया। ट्रस्ट के चेयरमेन मनोज मिश्रा के अध्यक्षता मे आयोजित कम्बल वितरण कार्यक्रम के दौरान अस्पताल के अलग अलग विभागों मे घूम घूम कर दूर दराज क्षेत्र से आये सैकड़ो गरीब मरीजों के परिजनों को कम्बल बाँटे गए। मनोज मिश्रा ने बताया कि अस्पताल मे झारखण्ड सहित उड़ीसा एवं बंगाल के सीमा क्षेत्र से सटे ग्रामीण परिवेश से गरीब मरीज एमजीएम मे ईलाज कराने आते है, उनके साथ देखभाल करने के लिए परिवार के लोग भी आते है, जिनमे महिलाये, बच्चे एवं बुजुर्ग शामिल होते है। अस्पताल प्रबंधन सिर्फ मरीजों को ही कम्बल मुहैया कराता है, ऐसे मे मरीजों के परिजनों को अस्पताल मे काफ़ी परेशानी का सामना करते हुए ठंड मे ठिठुरना पड़ता है।

रोटी बैंक परिवार ने इन्ही तथ्यों के आधार पर इनके बीच कंबल का वितरण किया है। उल्लेखनीय है रोटी बैंक द्वारा विगत 10 वर्षो से मरीजों के परिजनों के लिए निःशुल्क भोजन उपलब्ध करा रहा है। आज के कार्यक्रम मे मनोज मिश्रा के अलावा नवीन एवं आशा सहित रेणु सिंह, अनीमा दास, सलावत महतो, देवशीष दास, निभा शुक्ला, ऋषि गुप्ता सहित काफ़ी संख्या मे सदस्यों ने भाग लिया।




