जमशेदपुर :शुक्रवार की शाम रिफ्लेक्शन नेटवर्क इवेंट के द्वारा डांडिया नाइट का भव्य आयोजन होटल कैनेलाइट में किया गया । कार्यक्रम की शुरुवात मुख्य अतिथी भरत सिंह व विशिष्ठ अतिथी पूर्वी घोष,पूनम वर्मा,बिनय सिंह,हरि सिंह राजपूत,रंजन सिंह ने दीप प्रज्योलित कर की । कार्यक्रम की शुरुवात भजन गायक रोहित गुलाटी के द्वारा माता के भजनों से हुई । डांडिया नाइट में महिलाएं,कपल और परिवार के साथ आए लोगों ने जमकर डांडिया का लुफ्त उठाया। डांडिया नाइट में ग्रुप डांस,सोलो डांस,सिंगिंग,सर्वश्रेठ डांडिया का प्रतियोगिता रखा गया,जिसके जज के निशान और चंदन सिंह ने विजेताओं के नाम की घोषणा की । सभी विजेताओं को रिफ्लेक्शन नेटवर्क इवेंट द्वारा पुरस्कृत किया गया । साथ ही स्टेज प्रोग्राम,लाइव बॉलीवुड और गुजराती डांडिया के धुन पर सभी थिरकते दिखे । कार्यक्रम में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार मौजूद रहे,सभी अतिथियों का स्वागत और सम्मान शॉल ओढ़ा कर किया गया । कार्यक्रम को आयोजन करने वाली आशा सिंह और सोनू तिलावात ने बताया कि इस तरह के आयोजन से शहर के महिलाओं को खुद के लिए समय निकालने और आनंदित होने का मौका मिलता है, नवरात्री शुरू होने वाली है जिस वजह से महिलाएं पूजा पाठ में व्यस्त हो जायेगी इसलिए इसे देखते हुए डांडिया नाइट का आयोजन पहले किया गया,आने वाले साल में और भव्यता के साथ डांडिया नाइट का आयोजन किया जाएगा ।

May 6, 2026 3: 53 pm
Breaking
- नदी के पानी में ऑक्सीजन की कमी से मर रही है मछलियां, प्रदूषण बोर्ड की जांच रिपोर्ट में हुआ खुलासा
- उपायुक्त के निर्देश पर सीओ-बीडीओ ने स्वास्थ्य केंद्रों का किया औचक निरीक्षण
- राजनगर में जच्चा-बच्चा मौत मामले में पीड़ित परिवार से मिली सांसद जोबा माझी, 4.20 लाख रुपये का सौंपा चेक
- कांड्रा थाना क्षेत्र का शातिर चोर को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल, सरायकेला और कांड्रा क्षेत्र के कई घटनाओं में था शामिल
- कुछ ऐसे भी वक्त आते हैं, आंखें भरे हुए हैं, और हंसने की बातें करते हैं!
- किराया वृद्धि के खिलाफ दुकानदारों का विरोध, फैसला वापस लेने की मांग
- चोरों का आतंक, 7 एलएफ के सिक्युरिटी सर्विसेज ऑफिस के सामने से 2 चोरों ने चुरा ली स्कूटी, सीसीटीवी में हुए कैद
- हाई टेंशन तार से झूलसने से दोनों पैर गंवा चुके बालक को mgm अस्पताल ने नयी जिंदगी देकर उसके ही पैरो पर किया खड़ा



