Saraikela (संजीव मेहता) : राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन झारखंड सरकार, जिला स्वास्थ्य समिति सरायकेला- खरसावां और साईं नर्सिंग होम के संयुक्त तत्वावधान में एक दिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ. इसमें मुख्य अतिथि के रूप में नगर पर्षद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह, विशिष्ट अतिथि सीएचसी प्रभारी डॉ लक्ष्मी कुमारी मौजूद रही.

वहीं अतिथि के रूप में नर्सिंग होम के संरक्षक सीताराम अग्रवाल और संदीप अग्रवाल मौजूद रहे. यह ब्लड डोनेशन सदर अस्पताल सरायकेला की जरूरतों को देखते हुए आयोजित की गई थी. जिसमें करीब 100 यूनिट रक्त संग्रह हुआ है. मुख्य अतिथि पुरेंद्र ने कहा कि यह रक्तदान गरीब मरीजों के लिए आयोजित हुआ जो एक बेहतर कदम है. साईं नर्सिंग होम इस दिशा में सहयोगात्मक कदम बढ़ाया है जो सराहनीय है. यहां सभी सरकारी योजनाओं का लाभ ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को मिल रही है. रक्तदान एक जीवनदान देने वाली कार्य है.



