Advertisements
रांची : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के झारखंड के दो दिवसीय दौरे पर 19 सितंबर को रांची आने की सूचना है। इसे देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं, जिसमें छह आईपीएस अधिकारियों सहित करीब दो हजार जवानों की तैनाती की गई है। राष्ट्रपति के कार्यक्रम को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए रांची शहर की यातायात व्यवस्था में भी बदलाव किया गया है। 19 सितंबर को रांची में शाम 5 बजे से रात 8:30 बजे तक सभी बड़ी और छोटी मालवाहक वाहन, बसों और सवारी वाहनों के प्रवेश और परिचालन पर रोक लगाई गई है।
Advertisement

हालांकि, आकस्मिक सेवाओं के वाहनों को इस प्रतिबंध से छूट दी गई है। सुरक्षा और यातायात में किए गए ये बदलाव राष्ट्रपति के दौरे को सफल और सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से किए गए हैं।
Advertisement




