रांची : झारखंड हाईकोर्ट के नवनियुक्त चीफ जस्टिस एम. एस. रामचंद्र राव मंगलवार को रांची पहुंचे, जहां एयरपोर्ट पर उनका स्वागत राज्य के उच्च अधिकारियों द्वारा किया गया। स्वागत करने वालों में रजिस्ट्रार जनरल, प्रोटोकॉल अधिकारी, विधि सचिव, डीसी-एसएसपी और राज्यपाल के प्रधान सचिव शामिल थे। आज राजभवन में राज्यपाल द्वारा उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई जाएगी। शपथ ग्रहण के बाद चीफ जस्टिस एम. एस. रामचंद्र राव झारखंड हाईकोर्ट का कार्यभार संभालेंगे। इससे पहले वे हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस के रूप में कार्यरत थे। सुप्रीम कोर्ट के कॉलेजियम ने 11 जुलाई को उन्हें झारखंड हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस के रूप में नियुक्त करने की सिफारिश की थी, जिसे भारत के राष्ट्रपति द्वारा अनुमोदित किया गया।एम. एस. रामचंद्र राव की इस नियुक्ति से झारखंड हाईकोर्ट में न्यायिक प्रक्रिया को नई दिशा मिलने की संभावना है।

उनकी विधिक जानकारी और अनुभव से न्यायालय की कार्यक्षमता में सुधार की उम्मीद की जा रही है। उनकी नियुक्ति झारखंड के न्यायिक क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है। चीफ जस्टिस के रूप में एम. एस. रामचंद्र राव का कार्यकाल प्रदेश की न्यायपालिका में नये बदलावों और चुनौतियों को निपटाने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होगा।




