
रांची: विगत कुछ माह से माण्डू थाना, वेस्ट बोकारो ओ०पी०, कुज्जू ओ०पी०, बरकाकाना ओ०पी० एवं रामगढ़ थाना अंतर्गत विभिन्न क्षेत्रों से लगातार अज्ञात चोरों के द्वारा ट्रैक्टर चोरी की घटना अज्ञात अपराधकर्मियों के द्वारा अंजाम दिया जा रहा था। इस संदर्भ में सभी थाना / ओ0पी0 में कई काण्ड दर्ज किये गये। ट्रैक्टर की बरामदगी एवं अज्ञात चोरों के विरुद्ध विधि- सम्मत् कार्रवाई हेतु पुलिस अधीक्षक रामगढ़, डॉ० बिमल कुमार के द्वारा अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, रामगढ़, श्री परमेश्वर प्रसाद के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी टीम का गठन किया गया। गठित टीम के द्वारा तकनिकी एवं गुप्त सूचना के आधार पर सतत् रूप से छापामारी अभियान विभिन्न क्षेत्रों में चलाया गया। छापामारी के दौरान प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर कोर्रा थाना (हजारीबाग) अंतर्गत सिंदुर में रह रहे ट्रैक्टर चोर गिरोह के चार अपराधकर्मियों को गिरफ्तार किया गया। चारों अभियुक्त से सख्ती से पूछताछ करने पर उनके द्वारा बताया कि चारों विगत छः माह से गिरोह के हेड राजा मल्हार उर्फ कैलाश मल्हार साथ मिलकर सभी अपने निजी एवं परिवारिक एशो आराम को पूरा करने के लिए रामगढ़ एवं हजारीबाग जिला के विभिन्न थानों से ट्रैक्टर चोरी कर कोडरमा जिला के चन्दवारा थाना अंतर्गत बेचते थे। चारों अभियुक्तों के निशानदेही पर चन्दवारा थाना (कोडरमा) अंतर्गत 1 अशोक यादव के घर से एक (01) ट्रैक्टर 2. रंजीत यादव के घर से एक (01) ट्रैक्टर 3. विक्की सिंह के क्रेसर से एक (01) ट्रैक्टर, कुल चोरी के तीन (03) ट्रैक्टर बरामद किया गया। शेष अभियुक्तों के गिरफ्तारी एवं ट्रैक्टरों की बरामदगी हेतु छापामारी अभियान जारी है। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरूद्ध पहले भी कई थाना काण्ड दर्ज है। उल्लेखनीय है कि गिरफ्तार अभियुक्त के अपराधिक इतिहास का अवलोकन किया गया तो पाया गया कि पिन्टु मल्हार पूर्व में भी ट्रैक्टर चोरी के काण्ड में जगेश्वर बिहार (बोकारो) थाना से जेल जा चुका है।
> गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम:-
1. राजा मल्हार उर्फ कैलाश मल्हार, उम्र करीब 32 वर्ष, पे० – द्वारिका मल्हार
2. नगदा मल्हार, उम्र करीब 22 वर्ष, पे० – प्यारी मल्हार, दोनों सा० – आराकाटा, कुन्दरिया बस्ती मल्हार टोला, थाना- माण्डू ( कुज्जू ओ०पी०), जिला – रामगढ़
3. शनिचरवा मल्होरिया, उम्र करीब 29 वर्ष, पे० – दशरथ मल्होरिया, स्थाई पता – सोनाजोरी मल्होर टोली, थाना- बुढ़ई, जिला – देवघर वर्तमान पता – राधानगर, माण्डू, थाना-माण्डू, जिला – रामगढ़
4. पिन्टु मल्हार, उम्र करीब 30 वर्ष, पे० – नकुल मल्हार, सा० – कोन्दरा, थाना-बरही, जिला- हजारीबाग
बरामदगी :-
1. हरा रंग का जोनडियर कम्पनी का ट्रैक्टर
2. ब्लु रंग का स्वराज कम्पनी का ट्रैक्टर
3. लाल रंग का महिन्द्रा ट्रैक्टर
4. कांड में रैकी करने में प्रयुक्त किया गया बजाज डिस्कवर मोटरसाईकिल
5. एन्ड्रॉयड मोबाईल एक एवं कीपैड मोबाईल दो (02)
> गिरफ्तार अभियुक्त 1. राजा मल्हार 2. पिन्टु मल्हार एवं 3. शनिचरवा मल्होरिया का अपराधिक इतिहास :-
1. माण्डू थाना काण्ड सं0-30 / 2024, दिनांक- 07.02.2024, धारा-379 भा0द0वि० 2. रामगढ़ थाना काण्ड सं0-28 / 2024, दिनांक – 11.02.2024, धारा-379 भा0द0वि0 3. रामगढ़ थाना काण्ड सं0-36 / 2024, दिनांक – 18.02.2024, धारा-379 भा0द0वि0
4. माण्डू (कुज्जू) थाना काण्ड सं0-49 / 2024, दिनांक- 04.03.2024, धारा-379 भा0द0वि0 5. माण्डू (वे0बो0) थाना काण्ड सं0-61 / 2024, दिनांक- 17.03.2024, धारा-379 भा0द0वि0 6. पतरातु (बरकाकाना) थाना काण्ड सं0-93/ 2024, दिनांक- 10.04.2024, धारा-379 भा0द0वि० 7. गिद्दी थाना काण्ड सं0-32 / 2024, दिनांक – 23.03.2024, धारा-379 भा0द0वि0
8. माण्डू थाना काण्ड सं0-94 / 2024, दिनांक – 11.04.2024,धारा-379 भा0द0वि0
9. माण्डू (वे0बो0) थाना काण्ड सं0-110 / 2024, दिनांक- 02.05.2024, धारा-379 भा0द0वि0 10. बडकागाँव थाना काण्ड सं0-138 / 2024, दिनांक – 27.05.2024, धारा-379 भा0द0वि0 11. माण्डू थाना काण्ड सं0-127 / 2024, दिनांक- 06.06.2024, धारा-379 भा0द0वि0
> गिरफ्तार अभियुक्त 1. राजा मल्हार 2. पिन्टु मल्हार का अपराधिक इतिहास :-
1. जागेश्वर बिहार थाना काण्ड सं0- 16 / 2023, दिनांक – 31.07.2023, धारा 379 भा0द0वि०
> गिरफ्तार अभियुक्त नगदा मल्हार का अपराधिक इतिहास :-
1. बड़कागाँव थाना काण्ड सं0-138 / 2024, दिनांक – 27.05.2024, धारा-379 भा0द0वि० 2. माण्डू थाना काण्ड सं0-127 / 2024, दिनांक- 06.06.2024, धारा-379 भा0द0वि०
> छापामारी दल में शामिल पुलिस पदाधिकारी / कर्मी का नाम:-
1. श्री परमेश्वर प्रसाद, अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, रामगढ़
2. श्री सुरेश लिण्डा, पुलिस निरीक्षक, माण्डू अंचल 3. पु०अ०नि० रंजीत कुमार यादव, माण्डू थाना प्रभारी 4. पु०अ०नि० सदानन्द कुमार, ओ०पी० प्रभारी वेoबो०
5. पु0अ0नि0 दिगंबर पाण्डेय, ओ०पी० प्रभारी कुज्जू
6. पु०अ०नि० अरविन्द कुमार, चन्दवारा थाना (कोडरमा) प्रभारी एवं चन्दवारा थाना, सशस्त्र बल 7. माण्डू थाना एवं वे०बो० ओ०पी० के सशस्त्र बल ।




