जमशेदपुर: जमशेदपुर के परसुडीह के हलुदबनी नामोटोला भट्ठा बस्ती में बिजली की घोर अव्यवस्था देखने को मिली है।यहां की स्तिथि ऐसी है की पोल है तो तार नही तार है तो पोल नही।यहां के वासी अपने खर्चे से तार और बांस लगाकर अपने घरों तक बिजली ले गए है। जिस वजह से तार काफी नीचे झूल रहे है जो कभी भी दुर्घटना होने की संभावना से इंकार नही किया जा सकता।कई बार विभाग को सूचना देने के बावजूद पोल नही लगाया गया है। अगर कुछ एक आध पोल लगी हुई भी है तो उसमे तार नही है।
इन समस्याओं को लेकर भाजपा परसुडीह के एक प्रतिनिधि मंडल विद्युत कार्यपालक अभियंता आनंद कौशिक से मिलकर स्तिथि से अवगत कराते हुए एक ज्ञापन सौंपा।जिसके माध्यम से 15 नए पोल सहित तार लगाने की मांग की गई।जिस पर कार्यपालक अभियंता ने विषय को गंभीरता से लेते हुए आश्वस्त किया की एक सप्ताह में मांग को पूरी कर ली जाएगी।





