
जमशेदपुर : जमशेदपुर के बारीडीह में रामर्चा पूजा के महाप्रसाद कार्यक्रम में सोमवार को 70 हजार भक्तो ने महाप्रसाद ग्रहण करने पहुंचे। बता दे की 21 जुलाई गुरु पूर्णिमा से आरंभ हुआ रामर्चा पूजा 22 को पार्थिव शिवलिंग जलाभिषेक के साथ संपन्न हुआ जिसके बाद महाप्रसाद वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया जो दोपहर से रात 12 तक प्रसाद वितरण का कार्यक्रम है जिसमें आम भक्तो के साथ साथ स्थानीय समाज सेवी,नेतागण एवम गणमान्य लोग प्रसाद ग्रहण किए इस प्रसाद की मुख्यताः यह है की इसमें बिहार के प्रसिद्ध हाथी कान पूरी बनाया जाता है जिसे बिहार बक्सर के कारीगर द्वारा बनाया जाता है।
इस वर्ष प्रसाद ग्रहण के लिए 70 हजार लोगो के लिए प्रसाद बनाया गया है जिसके लिए बक्सर से 52 कारीगर सहित शहर के कारीगर और अन्य, कुल 168 सदस्य शामिल है जो जमशेदपुर के लिए एक ऐतिहासिक प्रसाद ग्रहण समारोह है।




