Advertisements
जादूगोड़ा :राखा माइनस रेलवे स्टेशन के समक्ष पोटका अंचलाधिकारी निकिता बाला ने आज शनिवार को बड़ी कारवाई करते हुए सरकारी जमीन बने अतिक्रमण कर शिशिर पात्रों द्वारा बनाए गए अवैध होटल को जमींदोज कर दिया।इस मौके पर इंस्पेक्टर सुरेश प्रसाद, थाना प्रभारी राजेश कुमार मंडल सशस्त्र बल के साथ मौजूद थे।
Advertisement

इस कारवाई के बाबत पोटका अंचलाधिकारी निकिता बाला ने कहा कि आरोपी शिशिर पात्रों पर सरकारी जमीन अतिक्रमण मुक्त करने को लेकर कई बार नोटिस दी गई थी,बार _ बार नोटिस को अनदेखी के बाद उसने होटल का निर्माण कर डाला। सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा व खाली करने में आनाकानी के खिलाफ आज दंडाधिकारी की मौजूदगी में कारवाई की गई व सरकारी जमीन पर बने होटल की ध्वस्त किया गया ताकि सरकारी जमीन पर अतिक्रमण को रोका जा सके।
Advertisement




