जमशेदपुर : 18 अप्रैल को जमशेदपुर के एमजीएम थाना अंतर्गत रूहीडीह स्थिति आयुष्मान आरोग्य मंदिर के स्वास्थ्य पदाधिकारी ज्योति महतो की हत्या के मामला की पुलिस ने उद्वेदन करते हुए उसके तथाकथित पति को गिरफ्तार कर लिया है। प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ग्रामीण एसपी ऋषभ गर्ग ने घटना की जानकारी देते बताया कि उसके तथाकथित पति विजय मोहन और ज्योति विगत 10 वर्षों से बिना विवाह के साथ रहते थे, ज्योति का पति सेना में थे और 15 वर्ष पूर्व उनकी मृत्यु हो गई थी। वहीं विजय मोहन की पत्नी की भी 2012 में मौत हो गई।

इधर दोनों का कार्य एक होने की वजह से दोनों संपर्क में आए और साथ रहने लगे, लेकिन पिछले कुछ महीनो से विजय मोहन को ज्योति के पर किसी अन्य के साथ संबंध होने का शक था, इसकी वजह यह थी कि ज्योति घंटों मोबाइल से बात करती थी और इंस्टाग्राम फेसबुक से भी जुड़ी हुई थी, जो विजय मोहन को नागवार लगता था। जिस वजह से कई बार उसने ज्योति को समझाने का प्रयास किया , लेकिन उसकी गतिविधि में कोई परिवर्तन नहीं होने पर उसकी हत्या करने की साजिश रची और 18 अप्रैल को उसके साथ विवाद होने के बाद उसने बागवानी में रखे गैंता से उसे पर प्रहार कर दिया, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे टीएमएच में भर्ती कराया गया लेकिन हालात की गंभीरता को देखते हुए उसे रांची के भगवान महावीर मेडिका अस्पताल ले जाया गया, जहां 23 अप्रैल को उसकी मृत्यु हो गई । इस घटना उद्वेदन के बाद पुलिस तथाकथित पति विजय मोहन सिंह को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।




