हजारीबाग के सहायक उत्पाद आयुक्त अरविंद कुजूर को नकली शराब बेचने के मामले में सस्पेंड कर दिया गया। अरविंद कुजूर जमशेदपुर में सहायक उत्पाद आयुक्त रह चुके हैं। आयकर विभाग ने उनके कार्यकाल में शराब सिंडिकेट के जमशेदपुर स्थित कार्यालय और आवास पर छापेमारी की थी, जहां से एक डायरी मिली थी। इसमें पुलिस व उत्पाद विभाग के कई अधिकारियों के नाम व सिंडिकेट की ओर से हर माह दी जाने वाली राशि का जिक्र था। इसमें अरविंद कुजूर का भी नाम था। आयकर विभाग के अन्वेषण विभाग ने कुजूर से कई बार पूछताछ की थी। नाम आने के बाद विभाग ने उनका तबादला कर दिया था। ताजा मामला बोकारो जिले से जुड़ा हुआ है। हजारीबाग के सहायक उत्पाद आयुक्त के पद पर पद स्थापित अरविंद कुजूर को बोकारो जिले का अतिरिक्त प्रभार था। कुजूर के अतिरिक्त प्रभार के दौरान एक्साइज इंटेलिजेंस ब्यूरो ईआईबी ने बोकारो के सदर अंचल स्थित जेएसबीसीएल की दुकानों की जांच की थी जांच में ईआईबी ने पाया था कि नकली वमिलावटी शराब की बिक्री की जा रही है। ईआई बी की रिपोर्ट के आधार पर उत्पाद मुख्यालय ने दो-दो बार कारण बताओं नोटिस जारी किया था। कुजूर ने कारण बताओं नोटिस का जवाब दिया था,जिसे विभाग ने संतोषजनक नहीं पाया।उन्हें सस्पेंड कर दिया गया।

April 30, 2026 6: 59 am
Breaking
- खाद्य सुरक्षा मानकों के अनुपालन हेतु सघन जांच, उल्लंघन पर नियमित कार्रवाई कर दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश
- MSME मंत्रालय ने झारखंड के सरायकेला खरसावां में एंटरप्रेन्योर अवेयरनेस और स्पेशल वेंडर डेवलपमेंट प्रोग्राम का आयोजन किया
- टाटा स्टील गम्हरिया के दुगधा प्लांट की झाड़ियों में लगी आग। प्रबंधन ने डेढ़ घंटे बाद भेजी अग्निशमन गाड़ी। बच्चों ने घरों से पानी लाकर आवासीय क्षेत्र में आग फैलने से रोका।
- जमशेदपुर में मौसम का बदला मिजाज, तेज हवा-बारिश के साथ गिरे ओले
- नीलडीह सिग्नल पर दो हादसों से मचा हड़कंप, जाम के बीच ट्रक-कार की टक्कर
- जिला परिषद् भवन मे विकास कार्यों को लेकर DDC के मौजूदगी मे हुई बैठक, कई समस्यायों के निदान की मांग की
- निजी विद्यालयों की मनमानी पर लगेगी रोक—फीस वृद्धि अधिकतम 10% तक सीमित, दो वर्षों से पूर्व वृद्धि पर प्रतिबंध : डीसी
- कोषागार घोटाले में आईपीएस तक पहुंची आंच, 14 जिलों के एसपी जांच के घेरे में



