सरायकेला : विश्व हिंदू परिषद के पूर्व जिला अध्यक्ष राजू चौधरी को झारखंड प्रांत का परियोजना प्रमुख बनाए जाने पर बजरंग दल की ओर से उनका भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर बजरंग दल के जिला सह सहयोगी अमरजीत सिंह और उनकी टीम ने अंगवस्त्र भेंट कर उनका अभिनंदन किया। समारोह में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से प्रिंस राय, ऋषभ सिंह, करण सिंह, सत्यम मिश्रा, सुमित, प्रिंस रजक समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे। सभी ने राजू चौधरी को बधाई देते हुए आशा जताई कि उनके नेतृत्व में संगठन और अधिक मजबूत होगा।

बजरंग दल के पदाधिकारियों ने कहा कि राजू चौधरी का संगठन में लंबे समय से योगदान रहा है,और उनकी नियुक्ति से संगठन की विचारधारा और जनहितकारी योजनाओं को गति मिलेगी। इस मौके पर राजू चौधरी ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया और कहा कि वे संगठन के सिद्धांतों पर चलते हुए समाज सेवा को प्राथमिकता देंगे। इस सम्मान समारोह से कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला। उपस्थित लोगों ने संगठन की एकजुटता और मजबूती पर चर्चा की और आगे की योजनाओं पर विचार-विमर्श किया।




