जमशेदपुर : कदमा थाना अंतर्गत 21 वर्षीय मसूद इक़बाल उर्फ़ अयान नामक युवक पर युवको द्वारा चापड़ से हमला कर घायल करने का मामला सामने आया है, जानकारी देते हुए अयान की माँ नाज़नी परवीन द्वारा बताया गया कि अयान का विवाद सम्बंधित युवको से ईद के तीसरे दिन हुई थी, इस मामले में दोनों तरफ से थाना में शिकायत दर्ज कराई गई,
इस पुराने विवाद के कारण रविवार लगभग 9 बजे के आस पास तौक़ीर उर्फ़ गोरा, तौक़ीर उर्फ़ काटापोका, ज़ैद, दुल्लु साहिल, इरफ़ान, साहिल औरअन्य युवको ने अयान को शास्त्रीनगर इमाम बाड़ा मैदान पास रुकवाया और पैसों की मांग करने लगे, जब विरोध की गई तो युवको द्वारा चापड़ से अयान पर हमला कर दिया गया, इस घटना में अयान को गंभीर चोटे आई है,

वहीँ घटना की जानकारी जब कदमा थाना को मिली तो पुलिस द्वारा घायल अवस्था में अयान को TMH लाया गया जहाँ उसका इलाज चल रहा है। महिला द्वारा बताया गया कि वहां एक क्लब है अक्सर वहाँ युवको का अड्डाबाजी रहता है जिस कारण ऐसी घटनाएं हो रही है। पुलिस से उनकी मांग है कि क्लब को बंद कराया जाए और युवको के खिलाफ कार्यवाई की जाए। अब फिलहाल घटना का असली कारण क्या है यह पुलिस जांच में ही सामने आएगा।




