जमशेदपुर : जमशेदपुर का मेरिन ड्राइव इन दोनों आत्महत्या का हब बनते जा रहा है,आए दिन डोबो पुल से कोई ना कोई कुद कर जान दे रहे है ऐसे में मंगलवार के दोपहर प्रेमी से झगड़ा के बाद एक युवती 33 हजार बिजली पोल पर चढ़ गई यह देख मेरिन ड्राइव और उसके आसपास की बस्तियों में अफरातफरी मच गई। सूचना पर सोनारी थाना प्रभारी दलबल के साथ पहुंचे वही जुस्को को भी सहायता के लिए बुलाया गया। 3 घंटे तक यह वोल्टेज ड्रामा चलता रहा।
जिसके बाद स्थानीय दो युवक अपनी जान की परवाह न कर लड़की के पास पहुंचे और उसे काफी समझा बुझा कर उतरने के लिए राजी किया, इस बीच जुस्को के द्वारा क्रेन के माध्यम से उसे नीचे उतार लिया गया और इलाज के लिए mgm ले गए वही जान पर खेल कर चढ़े शेरा नामक युवक को स्थानीय लोगों ने ताली बजाकर उसका हौसला हफजाई करते हुए उसे हीरो की संज्ञा दी। शेरा ने कहा कि लड़की किसी घर की बेटी थी इसलिए वह उसे बहन मानकर अपनी जान पर खेल कर उसे उतारने का प्रयास किया।

जिससे उसे काफी खुशी हुई है। वहीं प्रत्येकदर्शी एवं समाज सेवी विमल बैठा ने कहा कि लड़की से फोन पर कॉन्फ्रेंस में लेकर बात करने पर जानकारी मिली कि वह आदित्यपुर की रहने वाली है और प्रियंका नाम है वह उसके बॉयफ्रेंड से झगड़ा होने पर टावर पर चढ़ गई थी। वहीं थाना प्रभारी ने माइक के माध्यम से उसे आश्वस्त किया कि उसकी जो भी समस्या है उसे निदान कर लिया जाएगा जिसके बाद युवती को नीचे उतारा गया, फिलहाल युवती को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया,वहीं पूरे मामले की जांच की जाएगी।



