Saraikela (संजीव मेहता) : आदित्यपुर रेलवे स्टेशन कोल्हान का एक बहुत व्यस्त स्टेशन है. झारखंड चेतना मंच पिछले कई दिनों से आदित्यपुर स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव और कई ट्रेनों के आदित्यपुर से प्रारंभ किए जाने की मांग करते आ रहा है. लेकिन रेलवे की नाफ़रमानी को लेकर अब मंच हस्ताक्षर अभियान चलाने का निर्णय लिया है. जिन ट्रेनों के ठहराव की मांग मंच कर रहा है।

जिसमें प्रमुख रूप से टाटा थावे एक्सप्रेस 18181/82, टाटा बक्सर एक्सप्रेस 18183/84, टाटा दुर्ग एक्सप्रेस,13287/88, टाटा गोड्डा एक्सप्रेस 18185/86, टाटा जयनगर एक्सप्रेस 18119/20, टाटा धनबाद स्वर्णरेखा एक्सप्रेस 13301/02 के साथ सभी पैसेंजर, मेमो और एक्सप्रेस ट्रेनों का आदित्यपुर स्टेशन पर ठहराव की मांग शामिल है. इस अभियान के तहत आदित्यपुर रेलवे स्टेशन के बाहर झारखंड चेतना मंच के द्वारा 28 अगस्त दिन गुरुवार सुबह 8:00 बजे से हस्ताक्षर अभियान चलाकर आदित्यपुर से गुजरने वाली ट्रेनों के ठहराव की मांग जोर-शोर से की जाएगी. मंच रेलवे से यह मांग करेगा कि आदित्यपुर स्टेशन से ट्रेनों का ठहराव शीघ्र प्रारंभ किया जाए, ताकि यहां के लाखों निवासियों को इसका लाभ मिल सके. इस कार्यक्रम के आयोजन में झारखंड चेतना मंच के सुरेश धारी, समरेंद्र तिवारी, राहुल यादव और अन्य सामाजिक लोग शामिल हैं.



