
सरायकेला : समाजसेवी स्वर्गीय प्रवीण सिंह के याद में फ्रेंडशिप डे के अवसर पर प्रवीण सिंह स्मृति सेवा संस्था की ओर से आदित्यपुर भगवती इनक्लेव में चौथा मेघा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया इस मौके पर मुख्य अतिथि के तौर पर केंद्रीय राज्य रक्षा मंत्री संजय सेठ शामिल हुए जिनका ईचागढ़ के पूर्व विधायक अरविंद सिंह ने पूरे गर्मजोशी के साथ किया जिसके उपरांत उन्होंने फीता काटकर शिविर का उद्घाटन किए वही प्रवीण सिंह के तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हे श्रद्धांजलि दी जिसके बाद उन्होंने शिविर में रक्तदान कर रहे रक्तदाताओं के कुशलक्षेम पूछकर उनका हौसला अफजाई की।
इस दौरान उन्होंने प्रवीण सिंह के बड़े भाई सह अरविंद सिंह की सराहना करते हुए कहा की अपने अनुज के लिए समर्पित यह कार्य किसी कन्यादान और गौ दान से कम नहीं है हर किसी को रक्तदान करनी चाहिए इससे शरीर में नई ऊर्जा उत्पन्न होती है. इससे बड़ा दान कोई और नहीं हो सकता।




