जमशेदपुर 11 अक्टूबर – झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री सह झारखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष श्री बाबूलाल मरांडी जी अपने संकल्प यात्रा के तहत दो दिवसीय जमशेदपुर दौरे पर आए हुए हैं। इसी क्रम में श्री मरांडी जी ने पटमदा में अपने सभा को संबोधित किया तथा वापसी के क्रम में डिमना चौक स्थित आर.वी.एस. एकेडमी पहुंचे। इस दौरान मरांडी जी के साथ झारखंड बीजेपी के महामंत्री श्री प्रदीप वर्मा जी भी थे! जहां भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य सह आर.वी.एस. एकेडमी के सेक्रेटरी भरत सिंह ने श्री बाबूलाल मरांडी जी और महामंत्री प्रदीप वर्मा जी को साल ओढा़कर और पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। इस दौरान बाबूलाल मरांडी जी और महामंत्री प्रदीप वर्मा जी ने भरत सिंह जी के साथ चाय नाश्ता किया तथा संगठनात्मक मुद्दों पर विशेष चर्चा हुई। जिसके बाद बाबूलाल मरांडी जी और महामंत्री प्रदीप वर्मा जी अपने घाटशिला दौरे के लिए निकल गए। इस दौरान श्री सिंह के साथ सुबोध सिंह गुड्डू, गुंजन यादव, विनोद सिंह, रविकुमार, लालचंद सिंह, अमर सिंह, राजेश सिंह, संदीप सिंह, विक्की श्रीवास्तव, आलोक सिंह, मोहम्मद इलियास, शशिकांत सिंह समेत सैकड़ो समर्थक उपस्थित थे।

May 7, 2026 4: 23 pm
Breaking
- मामले में पुलिस ने सोनार सहित तीन को किया गिरफ्तार. चैन को गला कर बनाये तीन अंगूठी भी की बरामद.
- झारभूमि पोर्टल दो दिन रहेगा ऑफलाइन, जमीन रजिस्ट्री का काम रुकेगा
- कांड्रा टोल पर नशे में वाहन चलाने वालों पर कसा शिकंजा, पुलिस ने काटे कई चालान
- आदित्यपुर और बनडीह के ईंट भट्टों का हुआ निरीक्षण, दोनों इकाइयों के विरुद्ध विभागीय प्रावधानों के तहत नोटिस एवं मांगपत्र निर्गत करने की हुई कार्रवाई
- टूइलाडुंगरी में कार में लगी भीषण आग, समय रहते टला बड़ा हादसा
- इंतजार की इंतहा हो गई साहब…कब होगी पोस्टिंग?
- नियम तोड़ने पर डीएवी स्कूल की बसों पर 1 लाख का जुर्माना
- शिकायतों के आलोक में अनुमंडल पदाधिकारी ने की विभिन्न क्षेत्रों के औचक निरीक्षण, दिया सख्त हिदायत और कार्रवाई के निर्देश।



