जमशेदपुर :अपने ही दोस्त से बदला लेने के लिए हथियार लेकर निकले युवक को उलीडीह थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है. प्रेस कॉन्फ्रेंस कर डीएसपी वचन देव कुजुर ने जानकारी दी की बीते देर रात्रि गुप्त सूचना मिली कि शंकोसाई रोड नंबर 5 टावर मैदान में एक युवक हथियार लेकर किसी घटना को अंजाम देने के फिराक में घूम रहा है जिसके बाद वरीय अधिकारियो के निर्देश पर थाना प्रभारी मोहम्मद शारिक अली के नेतृत्व में पुलिस ने वहां छापामारी की जहां संदिग्ध अवस्था घूमते हुए एक युवक को हिरासत में लेकर उसकी तलाशी ली जिसके कमर से एक देसी कट्टा बरामद किया गया पूछताछ में उसने अपना नाम अवधेश कुमार यादव मूलतः चतरा का रहने वाला बताया.

उसने जानकारी दी कि पिछले दिन शराब पीने के क्रम में उसके दोस्तों के साथ विवाद हुआ था जिसमें उसकी जमकर पिटाई कर दी थी उसी का बदला लेने के लिए वह हथियार लेकर घूम रहा था. डीएसपी ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त का पूर्व में कोई आपराधिक इतिहास नहीं है. फिलहाल आर्म्स एक्ट की धारा दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.




