
सरायकेला : जमशेदपुर से सटे सरायकेला खरसावां जिला अंतर्गत कांदरबेड़ा डाबो मुख्य मार्ग में 29 मार्च को व्यवसायिक रवि अग्रवाल की पत्नी ज्योति अग्रवाल को अपराधियो द्वारा गोली मारकर हत्या किए जाने का मामला का सरायकेला पुलिस ने खुलासा किया है। जिसमें रवि अग्रवाल ही एक साजिश के तहत अपनी पत्नी की सुपारी देकर हत्या कराने का मामला सामने आया। पति ही पूरे मामले के साजिश करता और हत्यारा निकला है। आदित्यपुर स्तिथ ऑटो क्लस्टर में प्रेस वार्ता आयोजित कर एसपी मनीष टोप्पो ने पूरी घटनाक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि,रवि अग्रवाल और ज्योति अग्रवाल के बीच शादी के बाद से ही विवाद चल रहा था। इसलिए रवि अग्रवाल ने छह माह पूर्व भी हत्या का प्रयास किया था।लेकिन उसमें सफल नहीं हो पाया। इसके बाद पिछले एक माह पूर्व उसने फिर साजिश रची और अपने ही गाड़ी में बाएं हाथ से एक पर्चा लिखकर सटा दी और थाने में रंगदारी मांगने की शिकायत की। ताकि जब हत्या हो तो पुलिस को लगे की रंगदारी को लेकर यह हत्या की गई है,और इसी क्रम में 29 मार्च की रात में रवि अग्रवाल ने पत्नी और बच्चों के साथ nh33 स्थित मिनी पंजाब में खाना खाने के बाद रात घर लौटने के दौरान कांदरबेड़ा के रास्ते से आना तय किया।इसी बीच उसने वेव इंटरनेशनल से कुछ दूरी पर उल्टी करने का बहाना कर गाड़ी रोक दी। जहां पहले से ही वहां मौजूद अपराधियों ने फायरिंग कर दी जिसमें ज्योति अग्रवाल को गोली लगी।घटना के बाद घायल ज्योति अग्रवाल को टीएमएच लाया गया जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।एसपी मनीष टोप्पो ने बताया कि इस बार रवि अग्रवाल ने 16 लाख रुपए में पत्नी की हत्या के लिए सुपारी दी थी।इसमें से 3 लाख अपराधियों को मिली। इस घटना में कुल 5 अपराधी मौजूद थे।पुलिस ने अनुसंधान के क्रम में सबसे पहले जमशेदपुर के सिद्धगोडा थाना अंतर्गत बाबूडीह लाल भट्ठा का रहने वाले मुकेश मिश्रा को हिरासत में लेकर पूछताछ की।जिसके द्वारा दी गई जानकारी पर पंकज साहनी और रोहित कुमार को भी गिरफ्तार किया गया।जिनके द्वारा बताया गया कि घटना में सबसे पहले पंकज कुमार साहनी ने ही पहली गोली चलाई लेकिन मिस फायर हो गया।
उसके बाद फरार अपराधी के द्वारा गोली चलाया गया।जो ज्योति को लगी और उसकी मौत हो गई। पुलिस फरार अपराधी को गिरफ्तार करने के प्रयास में जुट गई है।पति ही निकला पत्नी की हत्या की साजिशकर्ता, शादी के समय से ही पति पत्नी मे चल रही थी, अनबन, 16 लख रुपए सुपारी देकर पति ने पत्नी ज्योति की कराई हत्या एसपी ने पूरे मामले के खुलासा करते हुए पत्रकार वार्ता में पत्रकारों को जानकारी दी । मामले की उद्बोधन के लिए प्रशासन को दिए गए 72 घंटे के समय से पूर्व ही प्रशासन ने खुलासा कर दिया है।




