जमशेदपुर : जमशेदपुर के सोनारी थानांतर्गत कुम्हार कुमार पाड़ा स्थित मनबोध बस्ती के रहने वाले एक पति ने किन्नर तांत्रिक के चक्कर में अपने बच्चे और पत्नी को घर से बेघर कर देने का मामला सामने आया है। पीड़ित महिला कोमल सिंह 48 घंटे से अपने पति के दरवाजे पर बैठी है। पीड़िता के अनुसार उसका विवाह बलदेव सिंह नामक व्यक्ति से हुआ था।

शादी के समय से तांत्रिक किन्नर साथ रहते थे,तांत्रिक टाटा स्टील कर्मचारी है और उसका पति बेरोजगार है। तांत्रिक का व्यवहार और पैसे को देख पति उस पर मोहित है। जिसे लेकर अक्सर पति पत्नी के बीच विवाद होता रहा है। दोनों से दो बच्चे है,लेकिन पति तांत्रिक को छोड़ना नहीं चाहता। इसे लेकर कोर्ट में तलाक की अर्जी भी दाखिल किया गया है। पिछले दिनों तबियत खराब होने के कारण कोमल अपने मायके छत्तीसगढ़ गई हुई थी,परसो जब वापस आई तो पति घर में ताला लगाकर पुत्र को लेकर तांत्रिक के साथ फरार हो गया,आस पास के लोग ने बताया कि वे लोग पूरी चले गए है। इधर कोमल अपनी बच्ची के साथ 48 घंटे से घर के बाहर बैठी हुई है। वह सोनारी थाना और महिला थाना में जाकर घर में प्रवेश करने के लिए गुहार लगाई लेकिन कोई पहल नहीं होने से पीड़िता हताश है और आत्म हत्या कर लेने की बात कह रही है। लेकिन पुलिस कुछ भी करने को तैयार नहीं है।




