रोहतास: रोहतास जिले के काराकाट थाना अंतर्गत ग्राम मानिक परासी स्थित राजकीय मध्य विद्यालय, थाना काराकाट में पैक्स चुनाव के तहत बनाए गए चार बूथों पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा थाना प्रभारी भागीरथ कुमार ने लिया। उन्होंने सुरक्षा बलों की तैनाती की समीक्षा की और यह सुनिश्चित किया कि मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष तरीके से संपन्न होगा।

प्रत्येक बूथ पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की उपस्थिति है, जिससे किसी भी प्रकार की अव्यवस्था की संभावना न रहे। थाना प्रभारी ने ड्यूटी पर मौजूद अधिकारियों को सतर्क रहने एवं मतदान के दौरान किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए तैयार रहने का निर्देश दिया। उन्होंने यह भी कहा कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया को सफल बनाने के लिए प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है और मतदाताओं की सुरक्षा सर्वोपरि है। गांववासियों ने पुलिस की इस तत्परता की सराहना की।




