Saraikela (संजीव मेहता) : अफसर अली को मुस्लिम बस्ती के ही ब्राउन शुगर के सप्लाई को लेकर अब्दुल करीम और फकरे आलम ने हत्या की थी हत्या. इसका आज एसपी मुकेश कुमार लुनायत ने प्रेसवार्ता कर खुलासा किया है. उन्होंने दोनों आरोपी को हत्या में प्रयुक्त हथियार के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. उन्होंने बताया कि अफसर अली का दोनों आरोपियों के साथ ब्राउन शुगर को लेकर व्यावसायिक प्रतिद्वंदिता थी. उन्होंने बताया कि 14 मार्च की देर शाम गम्हरिया थाना को सूचना मिली कि सितारामपुर डैम के किनारे एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई है.

जिसकी पहचान अफसर अली पिता स्व0 शौकत अली पता आदित्यपुर मुस्लिम बस्ती एच रोड़, थाना- आदित्यपुर, जिला- सरायकेला-खरसावां के रुप में की गई. इस संबंध में मृतक की पुत्री के द्वारा दिये गये लिखित आवेदन के आधार पर गम्हरिया थान कांडसं030/2025,दिनांक-15.03.2025,धारा-103(1)/61(2)/238(A)/3(5)B.N.S-2023 एवं 27 आर्म्स एक्ट दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया. कांड के उद्भेदन के लिए उन्होंने तत्काल एक टीम का गठन किया. जिसका नेतृत्व अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सरायकेला को सौंपा गया.
गठित टीम द्वारा भौतिक, तकनीकी एवं परिस्थिति जन्य साक्ष्यों के आधार पर काण्ड का त्वरीत उद्भेदन करते हुए इस घटना मे संलिप्त अपराधकर्मी 1. अब्दुल करीम उर्फ करीम हुसैन मुस्लिम बस्ती आदित्यपुर के साथ 2. मो0 फकरे आलम उर्फ राजु, बालीगुमा मस्जिद के पास को गिरफ्तार किया गया. पूछताछ के क्रम मे गिरफ्तार अपराधकर्मियों ने अपराध कबूल कर लिया. जिनके निशानदेही पर काण्ड में प्रयुक्त एक लोडेड पिस्टल, जिंदा गोली एवं मृतक का Oppo कम्पनी का मोबाइल फोन को बरामद किया गया है. उन्होंने बताया कि इस काण्ड में संलिप्त अन्य अपराधकर्मी की गिरफ्तारी हेतु छापेमारी की जा रही है. छापेमारी दल मे शामिल एसडीपीओ समीर सवैया, के साथ पु0नि0 सह – थाना प्रभारी आदित्यपुर राजीव कुमार,पु0नि0 सह थाना प्रभारी गम्हरिया, कुणाल कुमार,पु0अ0नि0 विपुल कुमार ओझा आदित्यपुर थाना, पु0अ0नि0 अरूण कुमार महतो गम्हरिया थाना, पु0अ0नि0 रघुनाथ सुंडी गम्हरिया थाना, आरक्षी सुभाष महतो गम्हरिया थाना,आरक्षी नितीश कुमार पांडे आदित्यपुर थाना, आरक्षी राघवेन्द्र कुमार आदित्यपुर थानाशामिल थे.




