सरायकेला : सरायकेला-खरसावां जिले के नीमडीह थाना परिसर में आगामी त्योहारों रामनवमी, ईद और सरहुल को लेकर शांति समिति की बैठक हुआ। बैठक की अध्यक्षता नीमडीह अंचल अधिकारी अभय द्विवेदी ने की। इस दौरान उन्होंने उपस्थित जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों और गणमान्य लोगों से अपील करते हुए कहा कि सभी लोग मिलकर आपसी भाईचारा और सौहार्द के साथ त्योहार मनाएं, ताकि क्षेत्र में शांति बना रहे।

बैठक में चांडिल सर्किल के इंस्पेक्टर राजेश कुमार तथा नीमडीह थाना प्रभारी सनंत तिवारी भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने कहा कि त्योहारों के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तरह सतर्क है। साथ ही किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान नहीं देने और संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की गई है। बैठक में उपस्थित लोगों ने भी प्रशासन को सहयोग देने का भरोसा दिलाया और शांतिपूर्ण माहौल में त्योहार मनाने का संकल्प लिया।




