
जमशेदपुर: जमशेदपुर मे गर्मी शुरू हो गई है।जिसे देखते हुए टाटा स्टील और निक्को पार्क के संयुक्त तत्वाधान में वाटर पार्क का उद्घाटन किया गया ।जहां छोटे बच्चे हो या बड़े बुजुर्ग सभी पानी में अटखलिया करते नजर आएंगे। वैसे इस शहर का इकलौता वाटर पार्क है ।जहां स्वच्छ जल में लोग इस गर्मी से राहत पाएंगे इसका विधिवत्त उद्घाटन टाटा स्टील के वाइस चेयरमैन चाणक्य चौधरी ने की इस मौके पर निक्को पार्क यूनियन के अध्यक्ष राकेशवर पांडे भी मौजूद रहे ।
इस मौके कर चाणक्य चौधरी ने कहा की 23 वर्ष पूर्व निक्को पार्क का शुरआत हुई थी तब से प्रबंधन कुछ नया करने का प्रयास में रहती है इसी कड़ी में इस वर्ष वाटर पार्क का शुभारंभ किया गया वैसे मई महीने में गर्मी की छुट्टी होने वाला है। गर्मी के छुट्टी से पहले वाटर पार्क का उद्घाटन बच्चों के मस्ती करने का स्थल तैयार हो गया है।




