
जमशेदपुर: जमशेदपुर में साकची स्तिथ आम बागान में जेएनएसी द्वारा अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया।जेएनएसी के अधिकारी JCB लेकर आम बागान पहुंचे जिसके बाद पार्किंग स्थल पर अतिक्रमण कर बनाई गई। दुकानों को तोड़ दिया गया, कई दुकानों के छज्जे तोड़ दिए गए हैं। जिन दुकानों का निर्माण सड़क तक किया गया था उनको भी तोड़ गया है। बता दे की पिछले कुछ महीनों में दो बार न्यायलय द्वारा गठित टीम द्वारा निरक्षण कर जांच रिपोर्ट भेजा गया था। उसी के आलोक में यह करवाई की गई जहां भवन के ग्राउंड फ्लोर में पार्किंग स्थल को व्यवसायिक कार्य में लगा गया था। अतिक्रमण हटाने के दौरान कुछ देर के लिए दुकानदारों ने हंगामा भी किया,लेकिन पुलिस द्वारा चेतावनी दिए जाने के बाद सभी पीछे हट गए।
नगर आयुक्त कृष्ण कुमार ने कहा की यह करवाई न्यायलय के आदेश पर किया गया है। इसके अलावा जहां भी अतिक्रमण है सभी को हटाया जाएगा।




