Advertisements
जमशेदपुर : नववर्ष के आगमन को लेकर जमशेदपुर में होने वाले जश्न के मद्देनजर जिला प्रशासन ने नो इंट्री के समय में परिवर्तन किया है। इसे लेकर ट्रैफिक पुलिस ने सर्कुलेट जारी कर जानकारी दी कि 31 दिसंबर को शाम 5 बजे से रात्रि 2 बजे तक और नए वर्ष के प्रथम दिन एक जनवरी को सुबह 6 से रात्रि 11 बजे तक सभी भारी वाहनों के शहर में प्रवेश पर पाबंदी रहेगी।
Advertisement

वहीं ट्रैफिक dysp नीरज कुमार ने कहा कि 31 और 1जनवरी को रैश ड्राइविंग और नशा कर वाहन चलाने के खिलाफ रात में भी चेकिंग अभियान चलाई जाएगी जिससे सड़क दुर्घटनाओं पर लगाम लगाया जा सके।






