जमशेदपुर : नव वर्ष के आगमन को लेकर जमशेदपुर शहर में होने वाले उल्लास और जश्न के मद्देनजर जमशेदपुर पुलिस विधि व्यवस्था को लेकर पूरी तरह से अलर्ट हो चुकी है, इसे लेकर शहर के जुबली पार्क और डिमना लेक के अलावा विभिन्न पिकनिक स्पॉट में पुलिस कर्मियों तैनात रहेंगे वहीं इन स्थानों पर मनचलों और शराब के शौकीनों पर सिविल ड्रेस में भी पुलिस नजर रखेगी।
ऐसे मौके पर शहर में काफी संख्या में सैलानियों के आगमन होती है जिस वजह से होटलो की बुकिंग भी ज्यादा होती है, जिसका फायदा उठाकर अपराधी प्रवृत्ति के लोग होटल में ठहराव न करें इसके लिए पुलिस के द्वारा नियमित रूप से होटल में ठहरने वाले ग्राहक और रजिस्टर की जांच सुनिश्चित की गई है। वहीं शहर के व्यस्ततम सड़क और बाजारों में होने वाले भीड़ पर भी नियंत्रित करने के लिए जिला पुलिस पूरी तरह से तत्पर है।

जिसे लेकर स्थानीय थाना और ट्रैफिक पुलिस को आवश्यक निर्देश दिया गया है। वहीं सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने नव वर्ष की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शहर वासी शांतिपूर्वक तरीके से नव वर्ष की खुशियां और जश्न मनाएं पुलिस उनकी सुरक्षा के लिए पूरी तरह तत्पर है, साथ ही उन्होंने अपराधियों को भी चेतावनी दी कि ऐसे मौके पर किसी प्रकार की घटना को अंजाम देने के फिराक में नहीं रहे अन्यथा अंजाम भुगतने के लिए भी वे तैयार रहें।





