Advertisements
रांची : ऑल इंडिया स्टूडेंट फेडरेशन के बैनर तले छात्रों ने साकची स्थित बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर आंदोलन की शुरुआत की जिसमें सीपीआई नेता अंबुज ठाकुर ने अपना पूरा समर्थन दिया। इस आंदोलन की शुरुआत नई शिक्षा नीति को लेकर की गई जिसमें छात्रों ने जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं होती है।
Advertisement

तब तक आंदोलन को जारी रखने की बात कही, छात्रों के अनुसार सही समय पर परीक्षा नहीं होने से छात्रों का भविष्य अधर में लटक रहा है इतना ही नहीं कॉलेज में आउटसोर्स में पढ़ा रहे शिक्षकों का वेतन समय पर नहीं होने से शिक्षकों की आर्थिक स्थिति चरमराते जा रही ऐसी तमाम समस्याओं को जल्द से जल्द दूर करने की मांग को लेकर ऑल इंडिया स्टूडेंट फेडरेशन के द्वारा आंदोलन की शुरुआत की गई जिसमें सीपीआई नेता अंबुज ठाकुर ने इनका साथ दिया।
Advertisement




