Advertisements
सरायकेला : सरायकेला-खरसावां जिले के आर.आई.टी. थाना क्षेत्र अंतर्गत लंका टोला में एक बेहद दर्दनाक घटना घटीत हुआ है। जानकारी के अनुसार, 15 वर्षीय सूरज मिश्रा अपने दो दोस्तों के साथ कल दोपहर करीब 3 बजे नदी में नहाने गया था।
Advertisement

नहाते वक्त वह नदी की गहराई में चला गया और डूब गया। उसके साथ मौजूद दोस्तों ने शोर मचाया, जिसके बाद स्थानीय लोगों और प्रशासन को सूचना दी गई। घटना के बाद से ही गोताखोरों की मदद से शव को ढूंढने का प्रयास जारी था। कड़ी मशक्कत के बाद आज सुबह सूरज मिश्रा का शव बरामद किया गया। इस खबर से पूरे गांव में मातम पसर गया है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है, वहीं क्षेत्र के लोग शोक में डूबे हुए हैं।
Advertisement




