जमशेदपुर : जमशेदपुर के सर्किट हाउस एरिया साई मंदिर के समीप एक नयी कार को एक महिला ने तेज रफ्तार से चलाते हुए सड़क किनारे बने फुटपाथ को पार करते हुए दीवार से जा टकराई।बताया जा रहा है कि कार सोनारी से सीएच एरिया की ओर जा रही थी,कार की रफ्तार काफी तेज होने के कारण महिला चालक ने अपना नियंत्रण खो बैठी और आसपास से गुजर रही गाड़ियों को चपेट में लेते हुए दुर्घटना ग्रस्त हो गई।

जिससे घटना स्थल पर अफरातफरी मच गई,और राहगीरों ने कार में फंसे घायल महिला को बाहर निकाला,जिसके बाद सूचना पर पहुंची पुलिस की सहायता से घायल महिला को अस्पताल पहुंचाया गया।प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार इस घटना में कुछ और लोग भी घायल हुए है जिन्हें तत्काल इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल ले जाया गया।वही पुलिस ने कार को जब्त कर पूरे घटना क्रम की जांच में जुट गई है।




