जमशेदपुर :एक ओर ग्रामीण क्षेत्रों में बकरी चोरी की घटना बढ़ गई है, तो वहीं दूसरी ओर शहरी क्षेत्र में लगातार गौ तस्करों द्वारा मवेशी की चोरी कर रातों-रात कपाली होते हुए उड़िसा भेजा जा रहा है। जिसके लिए कार का प्रयोग किया जा रहा है। ऐसी ही घटना बीती रात मवेशी लेकर जाते वाहन का पीछा करने के दौरान मेरिन ड्राइव में पलट गई। जिसका पीछा कर रहे युवकों ने वीडियो वायरल की।

बताया जाता है कि गौ रक्षा समिति के सदस्यों को पिछले कुछ दिनों से मवेशी चोरी होने की शिकायत मिल रही थी जिसे लेकर युवकों ने रात जग्गा कर गौ तस्करों को पकड़ने की ठानी,इसी क्रम में बीती रात 3:00 बजे एक महिंद्रा बोलेरो चार पहिया वाहन को गौ तस्करी करके कदमा मरीन ड्राइव गैस गोदाम की ओर जाते देखा। जिसके बाद समिति के युवकों ने मोटरसाइकिल से वाहन का पीछा किया इसी क्रम में भागने के दौरान बोलोरो डिवाइडर से टकराकर पलट गई। जिसमें आधा दर्जन मवेशी बंधी हुई थी गाड़ी पलटने से वाहन चालक भी उसमें फंस गया जिसे लोगों ने उसकी जमकर पिटाई कर पुलिस के हवाले कर दिया गया।समिति इन गौ तस्करों के खिलाफ कदम थाने में मामला दर्ज कराया ।बता दे कि समिति की ओर से कई बार इन तस्करों को पुलिस के हवाले किए जाने के बावजूद जमानत में छूट जाते है।




