जमशेदपुर : जमशेदपुर में नए डीसी के पद ग्रहण के 24 घंटे बाद जिले के एसएसपी का भी तबादला हो गया है। बुधवार को नए एसएसपी के रूप में पियूष पांडे ने निवर्तमान एसएसपी किशोर कौशल से औपचारिक कागजी प्रक्रिया के बाद पदभार ग्रहण किए। जिसके बाद उन्होंने फूलों का गुलदस्ता देकर पीयूष पांडे का स्वागत करते हुए शुभकामनाएं दी।

नए एसएसपी पियूष पांडे 2014 बैच के IPS है,वे विभिन्न जिलों ने अपना योगदान दे चुके है। जमशेदपुर में एसएसपी बनने से पूर्व जैप 10 में कमांडेंट थे। उन्होंने कहा कि इससे पूर्व भी जमशेदपुर में 2019 में विधानसभा चुनाव के दौरान ग्रामीण एस पी के रूप में अपना कार्यभार संभाल चुके है,इसलिए यहां स्तिथि परिस्थिति से वाकिफ है। उनका हमेशा प्रयास रहेगा कि वे शहर के लोगों को सुरक्षा और अपराधमुक्त वातावरण दे सके। वही पूर्व एसएसपी किशोर कौशल ने कहा कि उनका हमेशा प्रयास रहा कि अपराध पर अंकुश लगा सके कई बड़े अपराधियों को सलाखों के पीछे भी भेजा है। उनके कार्यकाल में लोकसभा और विधान सभा चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया गया,साथ ही शहर वासियों के द्वारा मिले भरपूर सहयोग के लिए भी उन्होंने आभार जताया।




