जमशेदपुर : पिछले दिनों जमशेदपुर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में छिनतई की घटना घटित हुई थी, उसी क्रम में सिदगोड़ा में ही हुई छिनतई के मामले में पुलिस ने चार अपराधियों को गिरफ्तार किया है। प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने जानकारी दी कि 18 मई के सुबह में सिदगोड़ा की एक महिला की एग्रिको मे बदमाशों ने गले से चेन छीन कर फरार हो गए थे।

जिनके लिखित शिकायत के आधार पर पुलिस ने टीम गठित कर अनुसंधान आरंभ की, जिसमें मानवीय सूचनाओं और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मानगो के विभिन्न क्षेत्रों रहने वाले चार लोगों को गिरफ्तार किया गया,जिसमें घटना को अंजाम देने वाले दो अपराधी,एक रेकी कर्ता और एक सोनार को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधियों में शंकर महतो उर्फ सूरज,विशाल सिंह उर्फ नाडु और मोहित बर्मन का पूर्व में अपराधिक इतिहास रहा है ये छिनतई और लुट कांड में जेल जा चुके है। सिटी एसपी ने बताया कि संभावना है कि शहर के अन्य क्षेत्रों में हुए छिनतई के मामले में भी उनकी संलिप्तता हो, इसी लिए तीनों को रिमांड में लेकर पूछताछ की जाएगी।




