जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिले के डुमरिया प्रखंड से एक दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया है. जिसमें शंख नदी के तेज बहाव में एक युवक पेड़ के सहारे जिंदगी से जद्दोजहद करता नजर आ रहा है. जानकारी के अनुसार, डुमरिया प्रखंड के बड़ाकांजिया पंचायत के मुखिया सुरेश हेंब्रम का पुत्र सुगनाथ हेंब्रम रविवार के शाम जादूगोड़ा क्षेत्र के बुरुई पुल पर अपने चार दोस्तों के साथ खड़ा था.

उसी दौरान सभी दोस्त शंख नदी में नहाने के लिए कूद गए. लेकिन सुगनाथ जिन्स पैट और टी-शर्ट पहने होने के कारण पानी के तेज बहाव में तैर नहीं पाया और जादूगोड़ा से काटसाकड़ा तक लगभग तीन किलोमीटर बाढ़ के पानी में बह गया.इसी बीच संयोगवश एक पेड़ सामने देख अपनी जान बचाने के लिए उसे पकड़कर घंटों लटका रहा। इसकी जानकारी ग्रामीणों को होने पर घंटों प्रयास के बाद उसे बाहर निकाला गया। बताया जा रहा है कि ग्रामीणों के तत्परता दिखाई और युवक की सूझबूझ से एक बड़ा हादसा होने से टल गया.




