जमशेदपुर : जमशेदपुर के मांनगो से शुक्रवार से लापता युवती आखिरकार सिदगोड़ा पुलिस ने बारीडीह चौक से बरामद कर लिया है। जिसे शकुशल उसकी मां को सपुर्द कर दिया है। युवती की मां मंजू देवी ने जानकारी देते हुए बताया कि वे लोग मानगो बैकुंठ नगर रोड नंबर 4 के रहने वाले है,उसकी बेटी मानसी कुमारी की मानसिक स्थिति सही नहीं है, जिसका इलाज चल रहा है।

वह अक्सर घर छोड़ कर चली जाती है फिर उसको ढूंढ कर लाया जाता है,लेकिन इस बार वह शुक्रवार के शाम 4 बजे घर से निकली, सभी ने काफी खोजबीन की, थाना में भी गुमशुदगी का रिपोर्ट लिखाया गया लेकिन नहीं मिली। इसकी सूचना पुलिस विभाग की ओर से सभी थाना को प्रेषित किया गया,आखिर कर चौथा दिन सोमवार को बारीडीह चौक में युवती को देखा गया जिसकी सूचना सिदगोड़ा थाना को दी गई,जिसके बाद उसे बरामद कर थाना प्रभारी गुलाम रवानी के पहल पर युवती का mgm अस्पताल में मेडिकल जांच कराई गई।जिसमें रिपोर्ट सामान्य पाई गई।वही युवती के मां भी खोजते हुए सिदगोड़ा थाना पहुंची जहां प्रभारी के मौजूदगी में मानसी को उसके मां को सौंप दी गई।




