बिहार : मुजफ्फरपुर में मछली पकड़ने के विवाद को सुलझाने गए दरोगा को सरपंच और उनके समर्थकों ने सरेआम पिटाई कर दिया.पुलिस एफआईआर दर्ज कर आरोपियों की ग्रिफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। कटरा थाना क्षेत्र के बांधपुरा पंचायत अंतर्गत बसंत गांव में मछली पकड़ने को लेकर दो पक्षों के बीच शुक्रवार को जमकर मारपीट हो गई। इस दौरान पंचायत के सरपंच और उनके समर्थकों ने पुलिस पर हमला कर दिया
कटरा थाना के दरोगा को सरेआम बेरहमी से पिटाई कर दिया. वर्दी में दरोगा की पिटाई होती रही भीड़ तमासा देखती रही।स्थानीय लोगो के बीच बचाव के बाद मामला शांत हुआ।घायल दरोगा को पुलिस ने इलाज के लिए एसकेएमसीएच में भर्ती कराया है जहां चल रहा है।बताया जा रहा है कि पंचायत के सरपंच फहद आजम को मछली मारने के लिए पोखर मिला था. जिसका कार्यकाल पूरा हो चुका है वर्तमान में तेहवारा निवासी तपेन्द्र सिंह को मछली मारने का निर्देश मिला था. तपेन्द्र सिंह जब मछली मारने जाता था तो सरपंच एवम उनके समर्थक विरोध करते थे. इसके बाद तपेन्द्र ने पुलिस से गुहार लगाई थी.

शुक्रवार को दरोगा श्रीकांत सिंह की निगरानी में तपेन्द्र सिंह मछली मारने पोखर पर पहुचे। सूचना मिलने पर सरपंच एवम उनके समर्थक आ धमके और मछली मारने का विरोध करने लगे।बीच बचाव करने पहुचे पुलिस पर हमला कर दिया। पोखर पर ही पुलिस के सामने दरोगा को आधा दर्जन लोगों ने जमकर पिटाई कर दिया। वीडियो में दिख रहा है कि दरोगा को पटक पटक कर सरपंच और उसके समर्थक पिटाई कर रहे हैं। दरोगा पिटाता रहा और हथियार से लैस पुलिस खड़ा होकर तमासा देख रही है। इस घटना का किसी ने वीडियो बना कर वायरल कर दिया। दरोगा के साथ मारपीट की जानकारी मिलते ही कटरा थाना की पुलिस मौके पर पहुचकर स्थिति को नियंत्रण में लिया।घायल दरोगा को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।






