जमशेदपुर : मुसाबनी थाना क्षेत्र मे अवैध तरिके से शराब का बड़ी खेप ले जाते दो आरोपियों को शराब के साथ गिरफ्तार किया हैं. प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी देते हुए शुभम खंडेवाल ने बताया की बीते मध्य रात्रि को गुप्त सुचना मिली की अवैध तरिके से अंग्रेजी शराब के बड़ी खेप टाटा मैजिक वाहन से ले जाया जा रहा है।
जिसके बाद जादुगोड़ा एचसीएल कम्पनी के समीप चेकिंग लगाया गया जहां बताये गए वाहन को रोक कर तलाशी लेने पर उसमे काफ़ी संख्या मे शराब बरामद की गयी. वही वाहन मे मौजूद जानुम सिंह सुंडी और सोमा पूर्ति को हिरासत मे लेकर पूछताछ करने पर उनके द्वारा बताया गया की यह शराब जादुगोड़ा के मटिगोड़ा से पुरुलिया निवासी बुधराम बेसरा के घर बिक्री के लिए ले जाया जा रहा था.

बरामद शराब की क़ीमत बाजार मूल्य 60 हज़ार रूपये आँकी गयी है. वही पुलिस यह पता लगाने की प्रयास मे है की जब्त की गयी शराब नकली है की नहीं. फिलहाल पुलिस दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत मे भेज दिया गया और फरार बुधराम बेसरा की गिरफ़्तारी के लिए छापामारी की जा रही है.






