
जमशेदपुर : जमशेदपुर के सिद्धगोड़ा थाना क्षेत्र में सरस्वती पूजा विसर्जन के दौरान दो पूजा कमेटी के बीच में हुए विवाद के बाद एक पक्ष की ओर से किए गए, हमले में दूसरे पक्ष के महिला सहित 9 लोग घायल हो गए है। जोन नंबर 8 सार्वजनिक सरस्वती पूजा कमेटी की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार सरस्वती पूजा विसर्जन को लेकर सभी हर्सोल्लास के साथ बारीडीह बस्ती भोजपुर नदी घाट पहुंचे थे। वहां पूर्व से बारीडीह बस्ती हरि मंदिर पूजा कमेटी के लोग मौजूद थे । जब लोग पहुंचे और अपने मूर्ति रहित वाहन को खड़ा किया तो उन लोगो के द्वारा आपत्ति जताते हुए उनके साथ विवाद शुरू कर दी गई। इसी बीच उनकी ओर से वाहन चालक के साथ मारपीट करने लगे। जिसका विरोध करने पर उनके द्वारा हमला कर दिया गया। जिसमें जोन नंबर 8 सरस्वती पूजा कमेटी के छोटी रविदास नामक गर्भवती महिला सहित, 9 लोग बुरी तरह से घायल हो गए । इनमें लकीचरण रविदास ,अरुण रविदास, संजय रविदास, लखन रविदास रानी देवी एवम अन्य शामिल है। घटना के बाद पूजा कमेटी ने विरोध जताते हुए सिद्धगोड़ा थाना पहुंचे और विरोधी पूजा कमिटी के खिलाफ मामला दर्ज कराया।
वही सभी घायलों का इलाज mgm अस्पताल में चल रहा है।




