
समाहरणालय सभागार : जमशेदपुर जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त अनन्य मित्तल की अध्यक्षता में आगामी लोकसभा निर्वाचन के लिए गठित विभिन्न कोषांगो के कार्य प्रगति की समीक्षा बैठक आहूत की गई । बैठक मे वरीय पुलिस अधीक्षक किशोर कौशल, उप विकास आयुक्त मनीष कुमार, सिटी एसपी मुकेश लुणायत, ग्रामीण एसपी ऋषभ गर्ग, एसडीएम धालभूम पीयूष सिन्हा शामिल हुए ।
जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त अनन्य मित्तल ने स्पष्ट निर्देश दिया कि जिन-जिन कार्यालयों द्वारा अपने कर्मियों की सूची कार्मिक कोषांग को अबतक उपलब्ध नहीं कराई गई है, वे 20 फरवरी तक उपलब्ध करायें। अन्यथा कार्यालय प्रधान की जबावदेही तय की जाएगी । उन्होने सभी कोषंगों को कार्ययोजना बनाते हुए कार्य करने तथा कोषांगों की गतिविधियां में तेजी लाने का निर्देश दिया। उन्होने सभी कोषांगों के नोडल को प्रत्येक दो दिन में कार्यप्रगति की समीक्षा करने का निर्देश दिया है।




