
रांची : शुक्रवार को मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने अपनी पत्नी कल्पना सोरेन के साथ सम्मेद शिखर पारसनाथ पहाड़ पर स्थित आदिवासियों की आस्था के प्राचीन केन्द्र मरंगबुरू दिशोम मांझी थान में पूजा-अर्चना की। संथाली संस्कृति के अनुसार आदिवासी समाज के पुजारियों ने इस पूजा को सम्पन्न कराया। पूजा के बाद मुख्यमंत्री ने पुजारियों और आदिवासी महिलाओं के साथ स्थानीय मुद्दों पर चर्चा की। इसके बाद उन्होंने मांझी थान के बाहर पहाड़ पर पौधारोपण किया।
पौधारोपण करने के बाद हेमन्त सोरेन और कल्पना सोरेन ने मधुबन के क्षेत्रपाल भोमियाजी बाबा मंदिर में दर्शन किया। इस अवसर पर डीसी नमन प्रियेश लकड़ा, एसपी दीपक कुमार शर्मा, सदर विधायक सुद्विया कुमार सोनू, राज्यसभा सदस्य सरफराज अहमद, टुंडी विधायक मथुरा महतो, और पार्टी नेता महालाल सोरेन भी उपस्थित थे।




