कैप्शन : अवैध पार्किंग की तस्वीरें
Saraikela (संजीव मेहता) : टाटा कांड्रा मुख्य सड़क और सर्विस लेन इन दिनों अवैध पार्किंग का केंद्र बना हुआ है. इस बारे में जब कुछ वाहन चालकों से पार्किंग करने के बाबत सवाल पूछा गया तो उनका कहना था पार्किंग की व्यवस्था नहीं है तो कहां लगाएं अपना वाहन. हम औद्योगिक क्षेत्र में माल उठाव और डिपोर्ट करने आते हैं, इस दौरान वाहन कहां पार्किंग करना है जब यह चिन्हित नहीं है तो मजबूरन हमें सड़क किनारे औऱ सर्विस लेन में पार्किंग करनी पड़ती है. चालकों ने कहा कि इसके लिए जिम्मेवार अधिकारी पार्किंग की व्यवस्था कर दें तो यहां वाहन पार्क नहीं करेंगे. वहीं इस संबंध में जब औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकार (जियाडा) के अधिकारी से बात की गई तो उन्होंने बताया कि अभी सारे फेज में सड़क नाली के साथ हर फेज में ट्रक पार्क का प्रस्ताव भेजा गया है जिसपर काम चल रहा है उम्मीद है जल्द इस योजना को अमलीजामा पहनाया जाएगा. बता दें कि टाटा कांड्रा हो या टोल ब्रिज का आदित्यपुर कदमा मुख्य मार्ग इन दिनों दोनों मुख्य सड़कों पर अवैध पार्किंग धड़ल्ले से की जा रही है जो सडक दुर्घटना की वजह बनी हुई है. बता दें कि इन दिनों टोल ब्रिज मोड़ के आसपास बहुतायत अवैध पार्किंग की जा रही है लेकिन ट्रैफिक पुलिस मौन बनी हुई है. जब से नए ट्रॉफीक पदाधिकारी अजय कुमार तिवारी बने हैं तब से अवैध पार्किंग सड़क किनारे होना काफी बढ़ गया है। पूर्व में यातायात थाना प्रभारी राजेश सिंह द्वारा सड़क किनारे अवैध पार्किंग के विरुद्ध अभियान चलाया जाता था, जो अब बंद है। यही कारण है कि मुख्य मार्ग पर और सर्विस लेन पर सड़क किनारे इन दिनों तरफ बेतरतीब पार्किंग हो रही है. नए ट्रैफिक थाना प्रभारी अजय कुमार तिवारी चांडिल पुलिस इंस्पेक्टर भी है। आदित्यपुर गम्हरिया क्षेत्र में ट्रॉफीक की समस्या बहुत बड़ी समस्या है जो प्रभार में पदाधिकारी ट्रैफिक व्यवस्था और चांडिल इंस्पेक्टर के कार्य एक साथ संभव नहीं है। जिसको लेकर लोग चर्चाएं चौक चौराहे पर भी कर रहे हैं। बता दें कि पिछले एक सप्ताह में मुख्य मार्ग पर बड़ी वाहनों को पीछे से ठोकने की घटना करीब आधा दर्जन हो चुकी है जिसमें 5 लोगों की मौत और करीब 6 लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना है।

इन सड़क दुर्घटनाओं की वजह मुख्य मार्ग पर अवैध पार्किंग ही है. इस संबंध में आदित्यपुर ट्रैफिक इंचार्ज से बात की गई तो उन्होंने इसे गंभीरता से लेने और मुख्य मार्ग पर अवैध पार्किंग के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई और जुर्माना वसूलने की कार्रवाई करने की बात कही है. लेकिन कार्रवाई क्या हो रही है यह जग जाहिर है ।जन कल्याण मोर्चा अध्यक्ष अधिवक्ता ओम प्रकाश बताते हैं कि मुख्य सड़क पर होने वाली अवैध पार्किंग से हो रही दुर्घटना के आंकड़े भयावह हैं, इससे हर साल 100 के करीब लोगों की जान जा रही है. वे बताते हैं कि यहां 1200 औद्योगिक इकाइयां हैं जिसका माल लाने और ले जाने के लिए कम से कम 5000 वाहन रोज आते जाते हैं जिनके लिए पार्किंग की उचित व्यवस्था नहीं होना निंदनीय है. इसकी वजह से आम लोगों की जान जा रही है जो कि चिंता की बात है. उन्होंने कहा कि वे कई बार इस संबंध में जियाडा, आयुक्त, उपायुक्त को पत्र लिख चुके हैं लेकिन पार्किंग की व्यवस्था अब तक नहीं होना दुर्भाग्यपूर्ण है. अभी के समय से पहले, सुधार हुआ था। लेकिन अभी ज्यादा अवैैघ पार्किंग में बड़े वाहनों के खड़े होने की संख्या और दुर्घटनाएं बढ़ती जा रही है




