जमशेदपुर : जमशेदपुर पुलिस ने मुखिया की हत्या की तैयारी में जुटे दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। इसे लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने जानकारी दी कि, बीते दिन गुप्त सूचना मिली कि हलुदबनी कोचकुली के रहने वाले दीपक कुमार लोहार उर्फ भगना ने अपने घर में किसी घटना को अंजाम देने के लिए पिस्टल रखी हुई है।

जिसके बाद एक टीम गठित कर उसके घर में छापामारी की, जहां से एक देसी पिस्टल बरामद किया गया,जिससे पूछताछ में उसने बताया कि वह बागबेड़ा के रहने वाले अजय कुमार से 30 हजार रुपए में खरीदी थी। जिसका उद्देश्य था कि पिछले कई महीने से चले आ रहे जमीन विवाद को लेकर हरहरगुट्टू के मुखिया की वह हत्या करना चाहता था। जिसके बाद पुलिस ने अजय कुमार को भी गिरफ्तार कर लिया गया। अजय पूर्व में भी अपराधिक मामले में जेल जा चुका है जबकि दीपक पर कोई मामला दर्ज नहीं है।फिलहाल दोनों को आवश्यक कार्रवाई के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।




