पलामू : शहर थाना अंतर्गत मोटरसाइकिल चोरी की घटना के संबंध में वरीय पदाधिकारी के निर्देश पर छापामारी दल का गठन किया गया था। गुप्त सूचना के आधार पर पनेरीबांध, थाना शाहपुर (चैनपुर) में छापामारी की गई। इस क्रम में एक मोटरसाइकिल (रजिस्ट्रेशन नंबर JH 19A 7860 Honda Shine) के साथ फारूक अंसारी को गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ के दौरान अभियुक्त के निशानदेही पर बरवाडीह एवं चैनपुर से चोरी की गई अन्य मोटरसाइकिलें राजकुमार पासवान एवं विक्की कुमार के पास से बरामद की गईं।
गिरफ्तार तीनों अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।
*जप्त मोटरसाइकिलों का विवरण* –
1. JH 19A 7860 – Honda Shine
2. JH 08B 6844 – Passion Pro
3. JH 01DM 2869 – Super Splendor
*गिरफ्तार अभियुक्त –*
1. फारूक अंसारी, उम्र 20 वर्ष, पिता – मुस्ताक अंसारी, साकिन – पहाड़ी मुहल्ला, थाना – शहर।
2. राजकुमार उर्फ राजा, उम्र 20 वर्ष, पिता – प्रमोद पासवान, साकिन – शाहपुर गढ़वा रोड हरिजन मुहल्ला, थाना – चैनपुर, जिला – पलामू।
3. अप्रा० किशोर विक्की कुमार, उम्र 17 वर्ष, पिता – प्रमोद कुमार मुण्डा, साकिन – भंडरिया, थाना – भंडरिया, जिला – गढ़वा।



