मोनू सिंह पर फायरिंग मामले में कन्हैया सिंह को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

0 min read
Advertisements
Mukesh Jewellers

जमशेदपुर: बागबेड़ा थाना क्षेत्र के सिद्धू कानू मैदान के पास 2 मई को मोनू सिंह पर फायरिंग हुई थी। मोनू सिंह को इलाज के लिए टीएमएच में भर्ती कराया गया था। बागबेड़ा पुलिस ने इस मामले में अखिलेश के साथी कन्हैया सिंह को गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि कन्हैया सिंह इस घटना का मास्टरमाइंड है। इस घटना के पीछे कन्हैया सिंह का हाथ बताया जा रहा है। घटना की साजिश कन्हैया सिंह ने रची थी। सिटी एसपी मुकेश लुणायत ने गुरुवार को साकची स्थित एसएसपी ऑफिस के सभागार में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि, कन्हैया सिंह और मोनू सिंह के बीच पुराना विवाद चल रहा है। कन्हैया सिंह मोनू सिंह की सास की जमीन खरीदना चाहता है। मोनू सिंह इसकी सहमति नहीं दे रहा है। इसे लेकर मोनू सिंह पर फायरिंग कराई गई थी।

सिटी एसपी ने बताया कि इस घटना में घटनास्थल पर तीन बदमाश थे। एक बदमाश ने रेकी की थी। चांद नामक एक युवक इसमें शामिल है। पुलिस सभी आरोपियों की तलाश कर रही है। घटना में आशीष तिवारी नामक एक युवक भी नामजद है। पुलिस उसकी संलिप्तता की जांच में जुटी हुई है।

Share this post

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours